फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested accused of murder who killed the man in mainpuri

हत्या का खुलासा: विधवा से दो युवकों के थे संबंध, एक ने कूरियर वाला बनकर दूसरे को उतारा मौत के घाट

Sat, 29 Oct 2022 04:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 04:41 PM IST
सार

मैनपुरी के कुर्रा क्षेत्र में 22अक्तूबर को इटावा जिले के एक युवक का शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
police arrested accused of murder who killed the man in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में करीब सप्ताह पूर्व हुए राजेश हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को वारदात में प्रयुक्त तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि राजेश की हत्या एक विधवा से संबंध के चलते की गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाला भी जनपद इटावा का ही रहने वाला है। दोनों के बीच महिला से संबंध को लेकर पूर्व में विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र में 22 अक्तूबर को बिलिंदा पुल के पास राजेश कुमार (निवासी गांव दलजीत थाना चौबिया जनपद इटावा) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पहले तो पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। 

विज्ञापन

तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद 

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम विधवा महिला से अवैध संबंधों के चलते दिया गया था। बताया कि पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र यादव निवासी नगला नत्थू जनपद इटावा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। उसने बताया कि उसके गांव की रहने वाली एक विधवा महिला से अवैध संबंध थे। उसी महिला के साथ राजेश के भी संबंध हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Agra: पड़ोसी के घर में बेड के नीचे बंधी मिली 14 साल की बेटी, हालत देख मां रह गई सन्न

दोनों में हुआ था झगड़ा 

इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। एएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कूरियर वाला बनकर राजेश को बिलिंदा पुल के पास कूरियर लेने के लिए बुलाया था। शाम के समय चलती बाइक पर मौका पाकर बिलिंदा पुल के पास एकांत में उसे गोली मार दी थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed