फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor took 14 year old girl hostage in the house in Agra

Agra: पड़ोसी के घर में बेड के नीचे बंधी मिली 14 साल की बेटी, हालत देख मां रह गई सन्न

Sat, 29 Oct 2022 12:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 12:31 PM IST
सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने 14 साल की किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बना लिया। बेटी को तलाशते हुए किशोरी की मां जब आरोपी के घर पहुंची तो घटना का पता चला। 

विज्ञापन
Neighbor took 14 year old girl hostage in the house in Agra
फॉरेंसिक टीम ने की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने बंधक बना लिया। किशोरी की मां को पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंची। बेटी की हालत देख दंग रह गई। बेटी बेड के नीचे बंधी पड़ी थी। मां ने बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


मामला शाहगंज की राधे वाली गली का है। यहां रहने वाली महिला बृहस्पतिवार को तकरीबन दो बजे अपनी 14 साल की बेटी और 15 साल के बेटे को घर छोड़कर दरगाह पर गई थी। तकरीबन 3:30 वापस आई तो बेटी घर पर नहीं मिली। बेटे से पूछा, उसे भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद मां ने बेटी की तलाश की। इस बीच जानकारी हुई कि बेटी को पड़ोस के युवक के घर जाते देखा गया। 

विज्ञापन

बेटी के हाथ-पैर बंधे मिले 

महिला बेटी की तलाश में पड़ोसी युवक के घर पहुंची। आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी यहां नहीं है। महिला जब उसके घर में घुसी तो विरोध करने लगा। इसके बाद महिला जबरन घर के अंदर घुस गई। घर के एक कमरे में जाकर देखा तो बेड के नीचे बंधक बनी बेटी पड़ी हुई है। मां ने बेटी को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी घर से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Mainpuri: रात में दूसरी महिला से वीडियो कॉल पर बात करता है पति, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
 

मिठाई खाने से बेहोश हो गई थी किशोरी 

पीड़ित किशोरी ने मां को बताया कि आरोपी अमन उर्फ कालू ने उसे मिठाई खाने के लिए दी थी। मिठाई खाने से वह बेहोश हो गई थी। उसके बाद उसे बंधक बना लिया था। इस संबंध में शाहगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल करवाया गया है। जहां किशोरी बंधक मिली, वहां पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed