फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police

थानेवार तैयार की जा रही है पुलिसकर्मियों की सूची

Sun, 14 Jul 2019 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
police
मैनपुरी। अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। वहीं, अब तक तीन पुलिसकर्मियों को सेवा से बाहर किया जा चुका है। अब थानेवार ड्यूटी से गैरजिम्मेदार पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही उनकी चरित्र पत्रावलियों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी सेवा में आने के बाद जनता की सेवा न करने व काम के प्रति ईमानदारी न बरतने वालों से योगी सरकार खफा है। ऐसे 50 वर्ष की आयु पार कर चुके कर्मचारियों को सेवा से बाहर करने को लेकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। एसपी की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी तीन पुलिसकर्मियों को सेवा से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।
विज्ञापन

दूसरों के काम में अड़चन पैदा करते हैं या नियम कानून ताक पर रखते हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों की चरित्र पत्रावलियां भी खंगाली जा रही हैं। कार्यकाल के दौरान दंड से लेकर आचार व्यवहार तक का लेखाजोखा मिलान करने के बाद जो भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति की जद में आएगा, उसे सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवहार में आने लगा बदलाव
अनिवार्य सेवानिवृत्ति के तहत तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने के बाद कई लापरवाहकर्मियों की कार्यशैली में अचानक बदलाव आ गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार समय पर आना और साथियों से बातचीत के लहजे में काफी नरमी आई है। अचानक व्यवहार में हुए परिवर्तन से सहकर्मी आश्चर्यचकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed