{"_id":"62054de86506bd5ca2272821","slug":"pm-modi-stay-in-patiyali-for-40-minut-agra-news-agr523939667","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री 40 मिनट रहेंगे पटियाली में सुबह नौ बजे से रहेगा रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री 40 मिनट रहेंगे पटियाली में सुबह नौ बजे से रहेगा रूट डायवर्ट
विज्ञापन
कासगंज पटियाली में पीएम की रैलीस्थल पर वायुसेना के हैलीकॉप्टर के लैंडिग रिहर्सल के लिए एयर सिस्?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कासगंज के पटियाली में 40 मिनट रुकेंगे। वह दोपहर 2:15 बजे पटियाली पहुंचेंगे और 3:15 बजे लौट जाएंगे। रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए चार स्थानों को चिह्नित किया है। केवल रैली स्थल की ओर जाने वाले वाहनों को ही सामान्य रूट पर निकलने की इजाजत रहेगी। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करके पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। सुबह नौ बजे से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी जो कार्यक्रम समापन तक लागू रहेगी।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- बदायूं - बरेली की ओर से कस्बा पटियाली की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कादरगंज तिराहा गंजडुंडवारा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- नरदौली तिराहा, कस्बा पटियाली-गंजडुंडवारा की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को कादरगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अलीगंज मार्ग पर वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। बदायूं-बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को गंजडुंडवारा बाईपास से निकाला जाएगा।
- धीरू पेट्रोल पंप पटियाली से गंजडुंडवारा की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को कादरगंज मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
- दरियावगंज रेलवे फाटक अलीगंज की ओर से आने वाले वाहनों को जैथरा एटा की ओर और एटा जैथरा की ओर से आने वाले वाहनों को अलीगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

कासगंज पटियाली में पीएम की रैली स्थल पर बनाया मंच- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन