फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm modi election railly at patiyali

पीएम मोदी पटियाली से नौ विधानसभा क्षेत्रों को साधेंगे

Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
pm modi election railly at patiyali
कासगंज। गंगा की तलहटी के इलाके पटियाली में हजरत अमीर खुसरो का जन्म हुआ था। उनकी जन्मभूमि से अब 11 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करेंगे और कमल खिलाने की अपील मतदाताओं से करेंगे। चार जनपदों की नौ विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी, कार्यकर्ता, समर्थक, नेता इस रैली में पहुंचेंगे। एक लाख से अधिक भीड़ जुटने का दावा पार्टी के नेताओं द्वारा किया जा रहा है। पीएम मोदी की यह रैली इन नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए संजीवनी बन सकती है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम का स्थल पटियाली में ऐसे बॉर्डर पर चुना गया है, जहां बदायूं, फर्रुखाबाद, एटा व कासगंज के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक आसानी से पहुंच सकेंगे। भाजपा के जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य के मुताबिक रैली में नौ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि कासगंज जिले की सदर, अमांपुर व पटियाली विधानसभा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जबकि एटा जनपद के सदर, मारहरा और अलीगंज के लोग पहुंचेंगे। फर्रुखाबाद जनपद से कायमगंज के लोग पहुंचेंगे, जबकि बदायूं जनपद से दातागंज और शेखुपुर दो विधानसभा क्षेत्र के लोग पहुंचेंगे। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक आएंगे। पीएम मोदी से इस चुनावी रैली में सीधे रूबरू होकर उनके संदेश को सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि जलेसर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल प्रसारण के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जलेसर में भी व्यवस्थाएं की गईं हैं। रैली स्थल पर विधानसभावार सभी के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पीएम की रैली को लेकर लोगों में है उत्साह : कर्मवीर
कासगंज। भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने यहां पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पटियाली एक ऐसा स्थान है जो मां गंगा के चरणों में है। यहां कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, बदायूं के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। जो कोविड की गाइडलाइन है उसके अनुसार मैदान की क्षमता को देखते हुए लोग मौजूद रहेंगे। पीएम की रैली को लोगों और कार्यकर्ताओं में र्यकर्ता जुटे हैं। जिससे अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed