फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plotting was being done on crores of land encroachment was freed

अवैध कब्जा: करोड़ों जमीन पर कराई जा रही थी प्लाटिंग, कब्जामुक्त करवाई

Sat, 29 Apr 2023 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 09:48 AM IST
सार

मियांपुर में तकरीबन 110 करोड़ रुपये की कीमत की जमीन से अस्थायी अतिक्रमण हटवाए और वहां प्रशासन की मिल्कियत का बोर्ड लगाया गया।
 

विज्ञापन
Plotting was being done on crores of land encroachment was freed
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित मियांपुर में ग्राम सभा की 11 हजार वर्ग गज जमीन पर चहारदीवारी करवाकर अवैध रूप से प्लाटिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही थी। छह माह पहले भी प्रशासन की टीम ने ग्राम सभा की जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन काम नहीं रुका। शुक्रवार को सदर तहसील की टीम ने मियांपुर में तकरीबन 110 करोड़ रुपये की कीमत की जमीन से अस्थायी अतिक्रमण हटवाए और वहां प्रशासन की मिल्कियत का बोर्ड लगाया।

विज्ञापन

ग्राम सभा की है जमीन 

फतेहाबाद रोड पर तोरा चौकी के आगे ग्राम सभा की जमीन है। यहां बरसों पहले ग्रामीणों को पट्टे दिए गए थे, जोकि वर्ष 2012 में निरस्त हो गए। प्रशासन ने उक्त जमीन को खाली कराने का नोटिस दिया था। इस बेशकीमती जमीन पर चहारदीवारी कराने के बाद अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: गुलामी के निशान हटाए, तस्वीर फिर भी न बदल पाए..., सीएम योगी ने किया था ये एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

हटवाया कब्जा 

एसडीएम सदर परीक्षित खटाना के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने जमीन से अतिक्रमण हटवाए। इसके बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद वहां प्रशासन की जमीन का बोर्ड भी लगवाया। वहीं पट्टेदार मुरारीलाल का कहना है कि पट्टा उनके बाबा के नाम था।


ये भी पढ़ें - पीएनजी आपूर्ति ठप: कुछ ने पड़ोसी से ली मदद..., कइयों ने रेस्टोरेंट से मंगाया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed