फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players sweated it out in the district badminton competition

Agra News: जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Tue, 09 Jun 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Players sweated it out in the district badminton competition
बैडमिंटन खेलते ​​खिलाड़ी
आगरा। जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को कोर्ट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विभिन्न वर्गों में कुल 200 मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर पंकज गांधी, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल और विनोद सीतलानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


दूसरे दिन नॉन-प्रोफेशनल कैटेगरी के मुकाबले खेले गए। बालक अंडर-9 वर्ग में समर्थ बघेल और टक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह अंडर-11 में दिव्य और अथर्व शर्मा, अंडर-13 में अनुभव और विकास, अंडर-15 में विकास कुमार और शिव कुमार एवं अंडर-17 वर्ग में लकी और प्रेम शर्मा ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन

बालिका अंडर-11 वर्ग में रिहा, वर्तिका, गौरवी और लक्षितता ने शानदार खेल की बदौलत सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वहीं अंडर-13 वर्ग में ऋतिका गुप्ता और ऋक्षिता बेसवानी एवं अंडर-15 वर्ग में सिद्धिका ने फाइनल में प्रवेश कर अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में लक्ष्य पाराशर व आदर्श वर्धन और पुरुष एकल में आदर्श वर्धन व विक्रम फाइनल में पहुंचे। निर्णायक अमित उपाध्याय, मयंक कपूर, अनुज कपूर, नंदकिशोर राजू, आयुष पांडेय, आदित्य गौर, हरेंद्र कुमार, नीतीश तिवारी और अनुभव रहे। इस दौरान आसिफ अली, पवन मंगल, एस तरकर, नंदी रावत, निश्चल जैन, अतुल शर्मा, ऋषभ शर्मा, निधि जैन, शिवांग, प्रज्ञा, विशाल, मयंक, हार्दिक पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed