फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Players displayed their prowess in traditional sports.

Agra News: परंपरागत खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in traditional sports.
खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं
आगरा। विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर स्थित शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग में 92वें दीक्षांत समारोह से पूर्व आयोजित दीक्षोत्सव की दो दिवसीय परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रतिभाग प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बालिका वर्ग की खो-खो और रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय विजेता रहा। कबड्डी, रस्साकशी, सतोलिया और स्टॉपू में शारीरिक शिक्षा विभाग, छलेसर परिसर ने बाजी मारी। गिल्ली-डंडा और लंगड़ी टांग में माता भगवती देवी महाविद्यालय, आंवलखेड़ा की टीम विजेता रही। पुरुष वर्ग में खो-खो का खिताब भगत सिंह दल ने जीता, जबकि रस्साकशी, रुमाल झपट्टा और कबड्डी में शारीरिक शिक्षा विभाग, छलेसर परिसर विजेता बना। गिल्ली-डंडा में आईएसएस. पालीवाल परिसर और सतोलिया में वीर सावरकर दल ने पहला स्थान हासिल किया। स्टॉपू प्रतियोगिता में छलेसर परिसर की टीम विजेता रही। इस दौरान डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना, रवि शंकर वर्मा, प्रो. अनुपम सक्सेना, डॉ. विजय चौधरी, डॉ. उरदेव सिंह तोमर, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. श्याम सुंदर और डॉ. सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed