फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   player 1

पांच किमी दौड़ में आगरा की नीरू, पंकज प्रथम

Wed, 26 Oct 2016 12:58 AM IST
पांच किमी दौड़ में आगरा की नीरू, पंकज प्रथम
पांच किमी दौड़ में आगरा की नीरू, पंकज प्रथम Updated Wed, 26 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
player 1
पांच किमी दौड़ में आगरा की नीरू, पंकज प्रथम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सैकड़ों एथलीट ने दौड़, लंबी कूद, तस्तरी फेंक, बाधा दौड़, पोल वॉल्ट आदि प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग के पांच किलोमीटर दौड़ में आगरा की नीरू वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के तीन किलोमीटर दौड़ में मैनपुरी की दीक्षा पहले स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन

बालिकाओं के हाफ स्टेड एंड जंप के सीनियर वर्ग में मथुरा की पूजा, जूनियर वर्ग में मैनपुरी की आरती पहले स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में फीरोजाबाद की राखी, जूनियर में मैनपुरी की तुलसी, सब जूनियर में फीरोजाबाद की साक्षी, लंबी कूद के सीनियर वर्ग में आगरा की विनीता, जूनियर में मैनपुरी की आरती, तस्तरी फेंक के सीनियर वर्ग में मैनपुरी की ऊषा, जूनियर में फीरोजाबाद की वंदना, पांच किलोमीटर वॉक के सीनियर वर्ग में आगरा की तमन्ना, जूनियर में मैनपुरी की राधा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन

  भाला फेंक के सीनियर वर्ग में फीरोजाबाद की विनीता, जूनियर में आगरा की कविता, सब जूनियर के 200 मीटर दौड़ में फीरोजाबाद की साक्षी गुर्जर, 80 मीटर बाधा दौड़ में आगरा की रेनू परिहार पहले स्थान पर रहीं। बालकों की पांच किलोमीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में आगरा के पंकज, 400 मीटर दौड़ में फीरोजाबाद के नवल किशोर, 400 मीटर जूनियर वर्ग में फीरोजाबाद के सचिन, सब जूनियर में यहीं के प्रथम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के 1500 और 3000 मीटर दौड़ में आगरा के राहुल ने बाजी मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद के सीनियर वर्ग में फीरोजाबाद के रवि सिंह, जूनियर वर्ग में जितेंद्र कुमार, सब जूनियर वर्ग में आगरा के कुशाल सिंह रावत, ऊंची कूद के जूनियर वर्ग में मथुरा के संदेश, गोला फेंक के सीनियर वर्ग में मथुरा के बालकिशन, सब जूनियर में मथुरा के ही श्याम चौधरी पहले स्थान पर रहे। पोल वॉल्ट के सीनियर वर्ग में मथुरा के वसंत कुमार, जूनियर वर्ग में आगरा के विकास यादव प्रथम रहे। रिले रेस के चार गुणा सौ और चार गुणा चार सौ में फीरोजाबाद की टीम पहले स्थान पर रही।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव डा. अनिल वशिष्ठ, जनपदीय क्रीड़ा सचिव डा. चतुर सिंह के अलावा प्रधानाचार्यों में डा. यतेंद्र पाल सिंह, डा. एसके सिंह, अशोक वर्मा, डा. प्रेमपाल शास्त्री, कुलदीप जैन, प्रभात कुमार, सुरेंद्र सिंह, डा. नवीनकांत शर्मा, मंजू अग्रवाल, डा. मोहन अवस्थी, मथुरा के कोच डा. गोविंद गौतम मौजूद रहे। निर्णायकों की भूमिका वीरेंद्र वर्मा, जयवीर सिंह, केपी सिंह यादव, पंकज शर्मा, संजय नेहरू, राजेश गुप्ता, संदीप परिहार, सौरभ गुप्ता, हरपाल सिंह, एनके बिंदू, बच्चू सिंह चाहर, प्रियंका काठपाल, उपमा सिंह ने निभाई। 


फीरोजाबाद अंकों के आधार पर आगे 
शाम साढ़े चार बजे तक हुई प्रतियोगिताओं में फीरोजाबाद 101 अंक लेकर पहले, 77 अंकों के साथ आगरा दूसरे, 70 अंक पाकर मैनपुरी तीसरे और 44 अंकों के साथ मथुरा चौथे स्थान पर रहा। देर शाम तक मुकाबले चले। कुछ प्रतियोगिताएं समापन समारोह के समय आयोजित की जाएंगी। इसके बाद ओवरआल चैंपियन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed