फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Photos of a Hindu girl found in a young man's mobile, anger erupts; Hanuman Sena official files complaint at Jagdishpura police station; police investigating

Agra News: युवक के मोबाइल में मिले हिंदू युवती के फोटो, आक्रोश, थाना जगदीशपुरा में हनुमान सेना के पदाधिकारी ने की शिकायत, पुलिस कर रही जांच

Fri, 17 Apr 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Photos of a Hindu girl found in a young man's mobile, anger erupts; Hanuman Sena official files complaint at Jagdishpura police station; police investigating
आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक सैलून में कार्यरत दूसरे समुदाय के एक युवक के मोबाइल में राजस्थान की हिंदू युवती के फोटो मिलने पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हनुमान सेना ने आक्रोश व्यक्त किया है। युवती को फंसाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हनुमान सेना के प्रदेश अध्यक्ष पथौली, शाहगंज निवासी सतीश शिवाजी ने थाना जगदीशपुरा में शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा कि शाहगंज का दूसरे समुदाय का एक युवक सैलून में काम करता है। उसने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी। इसमें एक युवती का फोटो है। उसने संगठन के एक सदस्य को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर लिखा कि युवती उसकी नजदीकी दोस्त है। युवक ने स्टोरी के स्क्रीनशाॅट ले लिए। इसके बाद हनुमान सेना को जानकारी दी। संगठन के लोगों ने इंस्टाग्राम पर स्टाेरी लगाने वाले युवक को पकड़ लिया। उसके मोबाइल में युवती के कई के फोटो निकले।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरोपी युवक और उसके साथी हिंदू युवतियों से दोस्ती करते और उनका शोषण करते हैं। वर्तमान में जिस युवती के फोटो लगाए हैं, वह राजस्थान के अजमेर की है। विहिप और बजरंग दल ने भी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के करन गर्ग ने कहा कि धर्मांतरण का गिरोह आगरा में पकड़ा जा चुका है। अब फिर से इसी तरह के और भी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। कार्रवाई की मांग करने वालों में राहुल जोशी, शिवम दुबे, अनुज पाठक, कार्तिक मुदगल, जतिन राजपूत, कुणाल बजरंगी, देव सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed