फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Photocopy of register received, councillors' protest ends

Agra News: रजिस्टर की छाया प्रति मिली, सभासदों का धरना खत्म

Wed, 02 Jul 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Photocopy of register received, councillors' protest ends
कासगंज नगर पालिका में बजट बोर्ड बैठक की छाया प्रति दिखाते सभासद।
कासगंज। नगर पालिका बजट बाेर्ड बैठक रजिस्टर की छाया प्रति की मांग को लेकर सभासद पालिका परिसर में धरने पर बैठे हुए थे। पांचवें दिन सभासदों को अधिशाषी अधिकारी एसडीएम ने छाया प्रति प्रदान की। इसके बाद सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया। नगर पालिका परिषद की बजट बोर्ड बैठक 24 जून को आयोजित हुई। बोर्ड बैठक उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति की मांग को लेकर 28 जून को सभासद धरने पर बैठे थे। धरने के पांचवें दिन बुधवार को अधिशाषी अधिकारी और एसडीएम संजीव कुमार ने नगर पालिका पहुंचकर सभासदों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने बोर्ड बैठक की छाया प्रति सभासदों को उपलब्ध कराई। सभासद शील प्रिय विद्यार्थी, मनोज शाक्य , अभिषेक यादव, ने बताया कि उन्हें बजट बोर्ड बैठक की छाया प्रति प्राप्त हो गई और धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अधिशाषी अधिकारी एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि सभासदों को बजट बोर्ड बैठक की छाया प्रति दिए जाने के बाद उनका धरना समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed