फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PhD and MPhil students will not be called in the convocation

दीक्षांत समारोह में पीएचडी व एमफिल के छात्र नहीं बुलाए जाएंगे

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
PhD and MPhil students will not be called in the convocation
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी और एमफिल के छात्रों को डिग्री लेने के लिए नहीं बुलाया जाएगा। इन छात्रों को कार्यक्रम का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वह ऑनलाइन दीक्षांत समारोह से जुड़े सकेंगे। दीक्षांत समारोह 19 दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के खर्च में इस बार कटौती की जा रही है। टेंट आदि का खर्च बचाने के लिए खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में समारोह कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि दीक्षांत समारोह में मंच से महज पदक ही दिए जाते हैं। बहुत हुआ तो डीएससी व डीलिट की डिग्री पाने वालों को बुला लिया जाता है। पीएचडी व एमफिल के छात्रों को मंच पर नहीं बुलाया जाता है। वैसे भी दीक्षांत समारोह में करीब 1.5 लाख छात्रों को डिग्री दिए जाने की घोषणा की जाती है। सभी को नहीं बुलाया जा सकता है। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसकी जानकारी कॉलेजों के माध्यम से छात्रों को दे दी जाएगी। वह कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन

इस बार दीक्षांत समारोह में 10 से अधिक अतिथि नहीं बुलाए जाने हैं। पदक धारकों के साथ उनके एक-एक अभिभावक आ सकते हैं। जेपी सभागार में 350 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सभी आमंत्रित छात्र, अभिभावक व अतिथि आराम से आ जाएंगे। कार्य परिषद के सदस्य मंच पर ही रहेंगे। विद्या परिषद के सदस्यों को भी बुलाया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए स्कूल के विद्यार्थी और टीबी मरीज भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर आंकड़ों पर
पदक धारक - 67
एमफिल - 89
पीएचडी - 42
डीलिट - 08
डीएससी - 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed