फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PhD Admissions: JRF, NET and Teaching Candidates’ Counselling in September, Final List Soon

आगरा विश्वविद्यालय: जानें कब होगी जेआरएफ, नेट और शिक्षक अभ्यर्थियों की पीएचडी काउंसलिंग, आया नया अपडेट

Sat, 29 Aug 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 10:42 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है और जेआरएफ, नेट व शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सितंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। इस बार करीब 2900 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी, जिनमें 2050 सफल हुए हैं और अब अंतिम सूची जारी होने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
PhD Admissions: JRF, NET and Teaching Candidates’ Counselling in September, Final List Soon
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के बाद अब जेआरएफ, नेट और पहले से टीचिंग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग सितंबर के पहले सप्ताह में कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह में पीएचडी कोर्स वर्क में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की तैयारी है। इस बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा में करीब 2900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,050 अभ्यर्थी सफल हुए। विश्वविद्यालय ने तीन दिन तक अलग-अलग विषयों में 1400 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई। अब जेआरएफ, नेट और पहले से टीचिंग कर रहे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है।
विज्ञापन


पीएचडी समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि जेआरएफ, नेट और टीचिंग कर रहे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सितंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। अंतिम सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के कोर्स वर्क में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed