फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PET Exam 2026: Candidate Hides Electronic Device in Underwear Arrested and Sent to Jail

पीईटी परीक्षा 2026: अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर लाया डिवाइस, नकल का ऐसा तरीका; चकरा जाएगा दिमाग

Tue, 03 Nov 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 10:00 AM IST
सार

मैनपुरी में पीईटी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ बड्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी को न्यायालय ने जेल भेज दिया। अभ्यर्थी ने पूछताछ में बताया कि वह डिवाइस अंडरवियर में छिपाकर लाया था। पुलिस के अनुसार, प्रयागराज निवासी उसके एक दोस्त ने नकल के लिए डिवाइस दी थी। आगरा एसटीएफ ने भी उससे पूछताछ की है और अब दोस्त की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
PET Exam 2026: Candidate Hides Electronic Device in Underwear Arrested and Sent to Jail
पकड़ा गया अभ्यर्थी राकेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को ब्लूटूथ बड्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़े अभ्यर्थी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को अभ्यर्थी ने बताया कि प्रयागराज के रहने वाले उसके एक दोस्त ने उसे नकल करने के लिए डिवाइस दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर आगरा से आई एसटीएफ की टीम ने भी उससे पूछताछ की थी।
विज्ञापन


रविवार को कचहरी रोड स्थित कुंवर रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में पीईटी की प्रथम पाली की परीक्षा चल रही थी। सुबह करीब 10:30 बजे कक्ष संख्या 4बी में परीक्षा दे रहे राकेश कुमार पुत्र कमलेश कुमार पटेल निवासी ढोकारी, थाना फूलपुर, प्रयागराज की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कक्ष निरीक्षक आलोक कुमार और दिनेश सोलंकी ने इसकी जानकारी केंद्र अधीक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार को दी। तलाशी लेने पर उसके कान से ब्लूटूथ बड्स और खिड़की के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई।
विज्ञापन


सूचना पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय एसओजी और आगरा एसटीएफ की टीम ने अभ्यर्थी से पूछताछ की। उसने बताया कि प्रवेश द्वार पर जांच से बचने के लिए डिवाइस अंडरवियर में छिपाकर लाया था। पकड़े जाने के डर से बाद में उसे खिड़की के पास रख दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद एसीजेएम प्रथम गरिमा सिंह के न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके दोस्त की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि परीक्षा में एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया था। उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह अंडरवियर में डिवाइस छिपाकर लाया था। उसके दोस्त के बारे में भी जानकारी की जा रही है। उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed