फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People were mesmerized by the speed of horse Dharamveer and the swift gait of camel Sita and Geeta.

Agra News: घोड़ा धर्म-वीर की रफ्तार, ऊंटनी सीता-गीता की तेज चाल के दीवाने हुए लोग

Wed, 22 Oct 2025 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
People were mesmerized by the speed of horse Dharamveer and the swift gait of camel Sita and Geeta.
बाह। बटेश्वर मेला में मंगलवार को घोड़ा धर्म-वीर की रफ्तार एवं ऊंटनी सीता-गीता की तेज चाल के लोग दीवाने हो गये। दोनों खूबसूरत जोड़ियों की खूबी जानने वाले खरीदारों की दिनभर लाइन लगी रही। पंजाब के शेर सिंह बटेश्वर मेला में 15 घोड़े लेकर आए थे। 5 बेच दिए हैं। उन्होंने बताया कि नकुली घोड़ा धर्म एवं मारवाड़ी घोड़ा वीर की रफ्तार के लोग कायल हो गये हैं। शेर सिंह ने बताया कि वीर प्रति घंटे 60 किमी और धर्म 45 किमी की रफ्तार से दौड़ता है। दोनों नाच में भी माहिर हैं। उन्होंने घोड़ों की जोड़ी की कीमत 1 करोड़ रुपये रखी है। दावा किया कि उदयपुर के घोड़ा व्यापारी हारुन कुरैशी ने 90 लाख रुपये कीमत लगाई है। ऊंट के मेले में बीकानेरी ऊंटनी की जोड़ी सीता-गीता की खूबी पर खरीदार फिदा हैं। यह जाेड़ी चित्तौड़गढ़ के हीरामन की है। उन्होंने बताया कि मेला में 25 ऊंट लेकर आए थे। इनमें से 15 बेच दिए हैं। 45 से 1.05 लाख रुपये तक में बिके हैं। दाम अच्छे मिले हैं। उन्होंने सीता-गीता के बारे में बताया कि भारी वजन के साथ तेज चलने में माहिर हैं, चढ़ाई हो, रेत हो या पानी... आसानी से राह तय कर लेती हैं। खास बात ये है कि चरते समय आवाज के साथ ही घर की ओर चल देती हैं। इशारा करते ही रुक जाती हैं। दोनों खूबसूरत हैं, उनकी खूबी जानकर भरतपुर के व्यापारी गोरी ने 1.50 लाख रुपये की कीमत लगाई है। हीरामन ने बताया कि वह 2 लाख रुपये से कम में जोड़ी को नहीं बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed