फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People occupying government property in Kanhaiya Nagar

Firozabad News: कन्हैया नगर में सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर रहे लोग

Fri, 09 Feb 2024 07:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Feb 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
People occupying government property in Kanhaiya Nagar
कन्हैया नगर में सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मौजा प्रेमपुर रैपुरा स्थित कन्हैया नगर में नगर निगम की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत डीएम से की गई है। बीते दिन नगर निगम के अफसर भी उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने को मौके पर पहुंचे थे। हालांकि फीते से माप के बाद टीम अगले दिन कार्रवाई करने की बात कहकर लौटी थी।

नगर निगम एरिया में स्थित मौजा प्रेमपुर रैपुरा के नई आबादी (कन्हैया नगर में) सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में श्याम सिंह ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया है। श्याम सिंह के मुताबिक गाटा संख्या 920 व 921 पर स्थित करीब 22 हजार वर्ग फीट से ज्यादा भूमि है। उक्त भूमि पर कई लोग कब्जा कर रहे हैं। यह लोग पेमेश्वर गेट के रहने वाले है। शिकायतकर्ता के अनुसार शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची थी। तथा सरकारी भूमि की माप जोख को पहुंची थी। श्याम सिंह ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व मुकदमा दर्ज कराने की मांग डीएम से की है। वहीं इस मामले में महापौर को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed