फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People crave for water drop by drop in New Shivnagar

पालिका की लापरवाही के चलते न्यू शिवनगर में बूंद-बूंद पानी को तरसे वाशिंदे

Mon, 25 Apr 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
People crave for water drop by drop in New Shivnagar
टूंडला। वार्ड नंबर छह न्यू शिवनगर में पेयजल संकट और गहरा गया। रविवार को भी पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं होने से वार्ड के बाशिंदे बूंद-बूंद पानी को तरसते रहे। वहीं पालिका की छुट्टी होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका। वार्ड के लोगों में पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

पालिका कार्यालय के पीछे स्थित वार्ड नंबर छह न्यू शिवनगर में पिछले चार दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है। वार्ड में नाम मात्र के लिए पहुंच रही पेयजल आपूर्ति रविवार को पूरी तरह बाधित हो गई। शनिवार को वार्ड में पेयजल समस्या को देखते हुए पेयजल के लिए टैंकर भेजा गया था, रविवार को वह भी नहीं पहुंचा। नतीजा लेागों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना था कि वार्ड में पेयजल सप्लाई की समस्या बनी रहती है। इसकी तरफ पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

वार्ड के परेशान पालिका पहुंचकर हंगामा करते हैं तो एक-दो टैंकर भेजकर लोगों को शांत कर दिया जाता है। मगर वार्ड में पेयजल के लिए स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने उपजिलाधिकारी पारसनाथ से समाधान की मांग की है। मांग करने वालों में शकुंतला देवी, हरप्यारी, मिथलेश, गुड्डी देवी, सरोज देवी, महेश, संजय, रहीशपाल, अशोक कुमार, अजय कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed