फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Peepal Tree Fell Down Three Died Including Husband And Wife

बारिश के दौरान हादसा: आगरा में पीपल का पेड़ टूटकर गिरा, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

Thu, 24 Jun 2021 02:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Jun 2021 02:49 PM IST
सार

पीपल के भारी पेड़ को हटाने के लिए बुलानी पड़ी जेसीबी, कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए दंपती और ग्रामीण के शव
 

विज्ञापन
Peepal Tree Fell Down Three Died Including Husband And Wife
आगरा: पीपल का पेड़ हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद में बारिश के पानी से बचने के लिए कुछ लोग पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान उन पर मौत ने झपट्टा मार दिया। पेड़ अचानक ग्रामीणों के ऊपर गिर पड़ा। भारी भरकम दरख्तों के नीचे दबकर दंपती सहित तीन की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से सभी के शव बाहर निकाले। गांव में तीन मौतों से मातम का माहौल है।

विज्ञापन


दर्दनाक घटना आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा कोरई में गुरुवार दोपहर को घटित हुई। दोपहर में अचानक बारिश शुरू हो गई। जिसके कारण खेड़ा कोरई के कुछ ग्रामीण पीपल के पुराने पेड़ के नीचे बैठ गए।
विज्ञापन


अचानक पीपल का पेड़ ग्रामीणों के ऊपर गिर गया। जिसके नीचे दबकर पति-पत्नी समेत एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जेसीबी बुलाकर पेड़ के नीचे से दबे तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर दिया है। पेड़ के नीचे दबने से कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई मृत्यु
पेड़ के नीचे दबकर धनिया धीमर और उसकी पत्नी रामा देवी के साथ ग्रामीण प्रेम सिंह बघेल की मृत्यु हुई है। वहीं मृतक धनिया का पुत्र पातीराम घायल है।



मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यकर के सचल दल पर चढ़ाया ट्रक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed