{"_id":"644aa700c8e8d05286078134","slug":"payment-to-supplier-not-received-even-after-releasing-funds-from-mla-fund-kasganj-news-c-25-1-138936-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विधायक निधि से धन जारी करने के बाद भी नहीं मिला आपूर्तिकर्ता को भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विधायक निधि से धन जारी करने के बाद भी नहीं मिला आपूर्तिकर्ता को भुगतान
Thu, 27 Apr 2023 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय अनियमितताओं के मामले आए दिन प्रकाश में आते रहते हैं। अब फिर से विधायकनिधि की धनराशि में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अनियमितता करने का मामला सामने आया है। विधायकनिधि से चार हैल्थ एटीएम लगाने को 1195200 की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन आपूर्तिकर्ता को भुगतान नहीं मिला उसका चेक बाउंस हो गया। विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि उन्होंने और अंमापुर के विधायक हरिओम वर्मा ने कुल चार हेल्थ एटीएम लगाने के लिए विधायकनिधि से 19.92 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। जिसे मुख्य विकास अधिकारी ने नियमानुसार 60 प्रतिशत धनराशि 1195200 रुपये मुख्य चिकित्साधिकारी के खाते में ट्रांसफर कर दी। दो हेल्थ एटीएम कासगंज में और दो हेल्थ एटीएम अंमापुर में लगाए गए। आपूर्तिकर्ता फर्म को जारी धनराशि से 955776 धनराशि का चैक दिया गया जो खाते में धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गया। सदर विधायक का कहना है कि सीएमओ के खाते में धनराशि दे दी गई। जबकि चेक बाउंस हो गया और खाते में बैलेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में धनराशि के गबन की आशंका है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने एवं आपूर्तिकर्ता को भुगतान कराने की मांग की है।
- हेल्थ एटीएम की धनराशि के संबंध में सदर विधायक का शिकायती पत्र मिला है। इस पत्र के मामले में सीएमओ को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हर्षिता माथुर, डीएम