{"_id":"657ef800f32bf132650cbbeb","slug":"pay-the-electricity-bill-you-will-get-interest-rebate-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-9195-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली का बिल जमा करा दो, ब्याज में छूट मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली का बिल जमा करा दो, ब्याज में छूट मिलेगी
Sun, 17 Dec 2023 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 17 Dec 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा करा दो, ब्याज में छूट मिलेगी
अधीक्षण अभियंता ने नगला दलीप में घर-घर जाकर की लोगों से अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विद्युत उपकेंद्र चौराईपुर के गांव नगला दलीप में अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि प्रताप पहुंचे। उन्होंने हर घर की कुंडी खटकाकर बकाया बिल जमा करने और छूट का लाभ उठाने की अपील की। इसी दौरान एक घर पर मिली वृद्धा से उन्होंने अपना परिचय देते हुए बकाया बिल जमा करने की अपील की। वृद्धा ने भी जल्द बिल जमा कराने का आश्वासन दिया।
विद्युत निगम द्वारा बकाया बिल जमा कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की है। 16 दिसंबर से याेजना का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत एक किलोवाट के विद्युत कनेक्शन पर 70 प्रतिशत ब्याज में छूट की जाएगी। योजना को सफल बनाने के लिए अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप और उप खंड अधिकारी किशनी रजत शुक्ला रविवार को भी क्षेत्र में लोगों से मिलने पहुंचे।
विद्युत उपकेंद्र चौराईपुर के गांव नगल दलीप में उन्होंने लोगों से बिल जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक मुश्त समाधान योजना का ये अंतिम चरण है। इसके बाद उन्हें सौ प्रतिशत ब्याज के साथ बिल जमा करना होगा। अपील पर कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को पंजीकरण कराने का आश्वसन भी दिया। अधीक्षण अभियंता ने समय से ग्रामीणों को बिल उपलब्ध कराने, समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। वहीं ये भी कहा कि बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाए।
विज्ञापन
मीटर रीडर भी करेंगे ओटीएस का प्रचार
एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अब मीटर रीडर को भी जिम्मेदारी दी गई। इसके तहत विद्युत निगम ने सभी रीडर्स को योजना से जुड़ी हुई टी-शर्ट दी है। इस पर योजना की पूरी जानकारी छपी हुई है। बिलिंग के दौरान रीडर्स इसी टी-शर्ट को पहनेंगे।