फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patiyali bar association

Agra News: आठ लाख रुपये की विधायक निधि से बनेगा पुस्तकालय भवन

Mon, 12 Dec 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
patiyali bar association
पटियाली। पटियाली बार एसोसिएशन के प्रांगण में पुस्तकालय भवन के शिलान्यास का क्षेत्रीय विधायक नादिरा सुल्तान ने किया। यह पुस्तकालय आठ लाख रुपये की विधायक निधि से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि पुस्तकालय भवन के लिये आठ लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। पुस्तकालय भवन के निर्माण से अधिवक्ताओं को बहुत सी कानूनी संबंधी पुस्तकों का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बार रूम और ग्रामीण न्यायालय परिसर में पानी के लिये आरओ समर पंप और बेंचे भी देने की घोषणा की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह यादव ने कहा कि इससे अधिवक्ता लाभान्वित होंगे। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक और मुख्यातिथि एसडीएम का फूलमाला व शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किय। अध्यक्षता रामप्रकाश सक्सेना ने की और संचालन एडवोकेट नवी अहमद कुरैशी ने किया । इस दौरान गौरव कुमार सक्सेना, अभनीस शाक्य, सौरव सिंह यादव, शेर सिंह, केशव शाक्य, राखी, कैलाश चंद, विमल किशोर कश्यप, शिवेंद्र कुमार मिश्रा, वरुण दलेला, हरिद्वारी यादव, देश दीपक यादव, मुजाहिद हुसैन, प्रेम नरायन दीक्षित, मुन्ना लाल राजपूत, रामदास वर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed