{"_id":"61e458556116930f987b9140","slug":"patients-of-cold-borne-diseases-increasing-in-the-district-17-patients-were-admitted-mainpuri-news-agr5213905132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले बढ़ रहे सर्दी जनित बीमारियों के मरीज, 17 मरीज कराए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले बढ़ रहे सर्दी जनित बीमारियों के मरीज, 17 मरीज कराए गए भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गलन भरी सर्दी के चलते जुकाम, बुखार, सांस और हार्टअटैक के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भी परेशानी बढ़ती जा रही हैं। रविवार को ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। 55 मरीजों को उपचार दिया गया। सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित 17 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। अस्पताल में भर्ती एक क्षयरोगी की मौत हो गई।
पिछले कुछ दिनों से जिले में गलनभरी सर्दी बढ़ी है। सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चे और बुजुर्ग सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। हार्ट के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ चली हैं।
रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद थी इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस, हार्ट आदि से पीड़ित 55 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 17 मरीज भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी 65 वर्षीय रमेश चंद्र क्षयरोग से पीड़ित थे। परिजनों ने शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।