{"_id":"5ba91e29867a557ff070746f","slug":"patients-in-emergency-gate-doctors-refused-to-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी गेट पर तड़पते रहे मरीज, डॉक्टरों ने इलाज तो दूर भर्ती करने से मना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी गेट पर तड़पते रहे मरीज, डॉक्टरों ने इलाज तो दूर भर्ती करने से मना किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 25 Sep 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर तड़पता मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में चिकित्सकीय सेवाएं बदहाल हैं। यहां मरीज गेट पर तड़पते रहे, लेकिन इलाज नहीं मिला। दो मरीज लावारिस थे, जिनको भर्ती करने से मना कर दिया गया। इमरजेंसी के गेट पर गंभीर हालत में मरीज को खटिया पर लाया गया। घंटे भर तक इसे इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन
तीमारदार बार-बार हालत खराब होने की दुहाई देती, लेकिन डॉक्टरों ने एक नहीं सुनी। यहीं दो लावारिस मरीज भी पड़े हुए थे। इनको भी डाक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। कहा कि 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाओ, उसकी निगरानी में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे में काफी देर तक मरीज बाहर ही पड़ा रहा। यहां आएतीमारदारों ने पास ही बनी चौकी पर पुलिस को भी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी अनसुना कर दिया।
डॉ जीके अनेजा का कहना है कि मरीज भर्ती न करना बहुत गंभीर बात है। इसका पता कराया जाएगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।