फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers have to wait for hours for buses

Agra News: यात्रियों को करना पड़ रहा घंटों बसों का इंतजार

Tue, 14 Mar 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Passengers have to wait for hours for buses
कासगंज। लोगों को वापस महानगरों को जाने के लिए बसों का घंटों इंतजार मंगलवार को भी करना पड़ा। काफी इंतजार के बाद ही लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए बसें मिल सकी।
विज्ञापन

अधिकांश लोग होली पर्व मनाने के बाद सोमवार को ही वापस हो लिए। जो लोग रह गए वह मंगलवार को जाने के लिए परेशान रहे। बुधवार को भाई - बहन के अलग होना मान्यताओं के अनुसार लोग अच्छा नहीं मानते। वहीं अगले दिन बृहस्पतिवार है, जिसमें घर से बाहर जाने के लिए ज्यादातर लोग अच्छा नहीं मानते हैं। इसी कारण मंगलवार को बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। लोगों को बस के लिए इंतजार करना पड़ा। बसों में भीड़ के चलते उन्हें स्थान नहीं मिल सका। बस आने पर उसमें स्थान पाने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। यात्री बस से उतर भी नहीं पा रहे थे कि उसमें चढ़ने के लिए यात्री जोर आजमाइश करने लगते।
विज्ञापन

चौराहों पर भी यात्री करते रहे इंतजार
- रेलवे स्टेशन से गंतव्य तक जाने के लिए यात्री माल गोदाम चौराहे पर ही रुक गए। क्यों एटा, दिल्ली, मथुरा के लिए बसें यहीं से होकर गुजरती हैं। वहीं बरेली जाने के लिए यात्री बस स्टैंड के अतिरिक्त बिलराम गेट चौराहा, सोरों गेट चौराहा पर बसों का इंतजार करते रहे। उन्हें घंटों इंतजार के बाद बसें मिल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है बसों की स्थिति
- 74 बसें हैं डिपो पर
- 51 बसें हैं निगम की
- 23 बसें हैं अनुबंधित

यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए अधिकांश बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया गया है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को भीड़ कम रही। अन्य रूटों पर भी फेरे बढ़ाए गए हैं। - बृजेश कुमार, डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed