{"_id":"68e0a98033a4ee1c040e579b","slug":"passengers-face-ticket-shortage-in-trains-ahead-of-diwali-and-chhath-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: दिवाली पर घर जाने वाले यात्री जरूर पढ़ें ये खबर, रिजर्वेशन फुल...इन गाड़ियों में लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: दिवाली पर घर जाने वाले यात्री जरूर पढ़ें ये खबर, रिजर्वेशन फुल...इन गाड़ियों में लंबी वेटिंग
Sat, 04 Oct 2025 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:29 AM IST
सार
दिवाली पर यदि घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दिवाली और छठ को लेकर ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हैं। वहीं लंबी दूरी की गाड़ियों में वेटिंग लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन
ट्रेन में भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिवाली और छठ पर्व से पहले ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य कोच में बैठने के लिए जगह नहीं है तो एसी और स्लीपर क्लास में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा। कोच में भीड़ को लेकर रेलवे की हेल्पलाइन पर रोज शिकायतें आ रही हैं।
त्योहार आने से पहले ही ट्रेनों में सीट फुल हो गई है। लोगों को आरक्षण भी नहीं मिल पा रहा। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। लंबी दूरी की ट्रेन हो या कम दूरी की, दोनों में ही यात्रियों को टिकट पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिजर्वेशन न मिल पाने पर लोग स्लीपर और एसी कोच में भी अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे हेल्पलाइन पर सैकड़ों यात्रियों की ओर से शिकायतें की जा रही है, लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा। रेलवे की ओर से त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं और कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, लेकिन उसके बावजूद यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - मूर्ति विसर्जन हादसा: एक को बचाने के लिए डूब गए 12 लोग...पांच लाशें मिलीं, सात लोगों की तलाश में उतारी गई सेना
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन के दावे, टिकट नहीं मिल रहा
दिवाली और छठ पर लोग अपनों से मिलने के लिए ट्रेनों में जगह देख रहे हैं। त्योहार से 20 दिन पहले ही अधिकतर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना बंद हो गया है। 21 अक्तूबर को दिवाली है तो 25 अक्तूबर से छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी।यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने और कोच में बढ़ोतरी करने के दावे कर रहा है, पर लोग टिकट के लिए परेशान हैं। आईआरसीटीसी एप के अनुसार आगरा कैंट से जाने वाली साबरमती ट्रेन में वेटिंग 50 के पार है। आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वेटिंग 30 से ऊपर है। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि त्योहार पर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेन में कोच भी बढ़ाए जाएंगे।