{"_id":"64c69e6607e6f7bf730d95fe","slug":"passengers-created-ruckus-at-agra-fort-station-due-to-power-failure-in-haldighati-passenger-coach-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हल्दीघाटी पैसेंजर के कोच की बत्ती गुल, यात्रियों ने किया हंगामा; डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हल्दीघाटी पैसेंजर के कोच की बत्ती गुल, यात्रियों ने किया हंगामा; डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
Sun, 30 Jul 2023 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:28 PM IST
सार
आगरा फोर्ट स्टेशन पर हल्दीघाटी पैसेंजर के कोच की बत्ती गुल हो गई। इस पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
आगरा फोर्ट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में आगरा फोर्ट स्टेशन पर हल्दीघाटी पैसेंजर के कोच में बिजली नहीं आने से रविवार को यात्रियों ने हंगामा कर दिया। ट्रेन चलने को हुई तो यात्रियों ने चेन खींचकर रोक दी। इससे डेढ़ घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। रेलवे की तकनीकी टीम के बिजली ठीक होने के बाद ही ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
यमुना ब्रिज स्टेशन से हल्दीघाटी पैसेंजर चलने का समय शाम 6:15 बजे का है। ट्रेन यहां से सवा दो घंटे देरी से चलकर रात करीब 8:30 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन चलने को हुई तो इसके तीन कोच में बिजली नहीं आ रही थी। इसमें दो जनरल और एक स्लीपर कोच था। ट्रेन चली तो बिजली गुल देख यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रोक दी। हंगामा करते हुए यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
हंगामे पर आरपीएफ और रेलवे की तकनीकी टीम भी पहुंच गई। टीम ने कोच की जांच की तो इसमें बैटरी की परेशानी मिली। आरपीएफ ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया। टीम ने डेढ़ घंटे में बिजली ठीक की और रात 10 बजे ट्रेन रवाना हुई।
यह भी पढ़ेंः- UP News: दो वर्ष तक इरफान करता रहा शारीरिक शोषण, दो बार कराया गर्भपात; अब शादी से कर रहा इंकार
आगरा फोर्ट स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार ने बताया कि तीन कोच में बैटरी की दिक्कत के कारण बिजली नहीं आ रही थी। इस पर चेन खींचकर हंगामा कर रहे यात्रियों को समझाकर शांत कराया। बिजली ठीक कराने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।