फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger Protests at Agra ISBT After Bus Ticket Cancellation and No Service Issue

दो बार टिकट हो गई रद्द, बस भी नहीं मिली: आगरा ISBT पर यात्री का फूटा गुस्सा, इसलिए धरने पर बैठ गया वो

Fri, 29 May 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 10:25 AM IST
सार

आगरा आईएसबीटी पर एक यात्री ने दो बार टिकट रद्द होने और बस उपलब्ध न होने पर हंगामा करते हुए धरना दिया। बाद में जांच के बाद यात्री को हाथरस डिपो की बस से हरिद्वार रवाना किया गया।

विज्ञापन
Passenger Protests at Agra ISBT After Bus Ticket Cancellation and No Service Issue
बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

 रोडवेज की लचर व्यवस्था का खामियाजा एक यात्री को भुगतना पड़ा। दो बार बस का टिकट रद्द होने और बस न मिलने से आक्रोशित यात्री ने बृहस्पतिवार को आईएसबीटी पर हंगामा किया। इस दौरान यात्री धरने पर भी बैठ गया। बाद में यात्री को हाथरस डिपो की बस से हरिद्वार रवाना किया गया।
विज्ञापन


ख्वासपुरा, दयालबाग निवासी राकेश कुमार अपने बेटे विकासदीप के साथ हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने बुधवार को दो व्यक्तियों के लिए 2,468 रुपये में एसी बस का ऑनलाइन टिकट बुक किया था। आईएसबीटी पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका टिकट रद्द हो गया है। उन्हें टिकट का पैसा वापस कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उन्होंने 1,352 रुपये में साधारण बस के टिकट बुक कराए।
विज्ञापन


यह बस शाम 5:30 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होनी थी। राकेश कुमार और उनके बेटे शाम चार बजे ही आईएसबीटी पहुंच गए। वहां उन्हें बताया गया कि ऐसी कोई बस उपलब्ध नहीं है। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद राकेश कुमार ने रोडवेज कर्मचारियों के खराब व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस डिपो के परिचालक कृष्णकांत ने बताया कि यात्री का टिकट अलीगढ़ डिपो की बस की थी। उस बस के चालक की तबीयत खराब होने के कारण वह आगरा नहीं आ सकी। वहीं रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल ने मामले की जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed