{"_id":"63694daee0d1b66f2943638f","slug":"partisipation-without-sports-kit-mainpuri-news-agr5527384132","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों के नाम पर खाना पूरी जनपदीय युवक समारोह में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों के नाम पर खाना पूरी जनपदीय युवक समारोह में खुली पोल
विज्ञापन
07एमएनपी-25-राजकीय इंटर कॉलेज में जींस पहनकर डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग करता खिलाड़ी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में खेलों के नाम पर खानापूरी की जा रही है। जनपदीय युवक समारोह में जिले के 497 कॉलेजों में से मात्र 28 कॉलेजों ने ही प्रतिभाग किया। इस दौरान कई प्रकार की अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। वहीं, खिलाड़ियों को बिना किट के ही खेलना पड़ा। खिलाड़ी जींस और पेंट में बिना किट के प्रतिभाग करते हुए देखे गए।
पांच नवंबर से सात नवंबर तक चले जनपदीय युवक समारोह के उद्घाटन से लेकर समापन तक खानापूरी होती नजर आई। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 497 कॉलेज संचालित हो रहे हैं, लेकिन प्रतियोगिता में मात्र 28 कॉलेजों ने ही प्रतिभाग किया। यदि 422 वित्तविहीन कॉलेजों को भी छोड़ दें तब भी 22 राजकीय और 53 सहायता प्राप्त कॉलेजों सहित 75 कॉलेज हैं। इससे साबित हो रहा है कि न तो कॉलेज संचालक और न ही जिम्मेदार खेलों को लेकर सजग हैं।
---
तीन दिन पहले ही दी गई संयोजक विद्यालय को जानकारी
प्रतियोगिता के लिए न तो उचित प्रचार-प्रसार किया गया और न ही समय से तैयारी की गई। शासनादेश के तहत पहले तहसील स्तरीय युवक समारोह का आयोजन होना चाहिए था, उनसे चयनित होकर आने वाले सफल प्रतिभागियों को जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना चाहिए। लेकिन इस बार तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ही नहीं कराया गया और सीधे जनपदीय युवक समारोह का आयोजन करा दिया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता से मात्र तीन दिन पहले उन्हें प्रतियोगिता उनके कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित कराने की जानकारी मिली। तीन दिन में जितनी व्यवस्थाएं हो सकती थीं उन्होंने पूरा कराईं।
विज्ञापन
---
जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल कॉलेज- 497
राजकीय कॉलेजों की संख्या- 22
- सहायता प्राप्त कॉलेजों की संख्या- 53
-वित्तविहीन कॉलेजों की संख्या-422
-खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कॉलेज- 28
- कुल प्रतिभागियों की संख्या- 604
- कुल खेलों की संख्या- 75
जनपदीय युवक समारोह के संबंध में कुछ दिन पहले ही शासन स्तर से जानकारी दी गई, जिसके अनुसार सीमित समय में जितना प्रचार प्रसार हो सकता था। वो कराया गया। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। आगे से प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक कॉलेज खेलों में प्रतिभाग करें।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक