फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Parikrama' of leaders for posts begins in BJP

Agra News: भाजपा में पदों के लिए नेताओं की 'परिक्रमा' शुरू

Tue, 08 Jul 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Parikrama' of leaders for posts begins in BJP
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपने संगठन की रीढ़ माने जाने वाले मंडल अध्यक्षों और मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। बूथ कमेटियों का गठन पहले ही हो चुका है, और अब ज़िला कार्यकारिणी के गठन का समय आ गया है। इसके चलते जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों के लिए नेताओं के बीच मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष के बाद महामंत्री के पद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यही वजह है कि चार महामंत्री पदों के लिए 9 से अधिक दावेदार मैदान में हैं। वहीं, सात जिला उपाध्यक्ष पदों के लिए 14 नेताओं ने दावेदारी की है।
विज्ञापन


इन महत्वपूर्ण पदों को हासिल करने के लिए नेता मैनपुरी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और विधायक रामनरेश अग्निहोत्री से भी सिफारिशें लगवा रहे हैं। लखनऊ में बैठे बड़े नेताओं और संघ से जुड़े पदाधिकारियों से भी समर्थन जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी में सात मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक जिला मीडिया प्रभारी का पद भी शामिल है। इन पदों के लिए भी करीब 40 दावेदार सक्रिय हैं और लगातार नेताओं के चक्कर काट रहे हैं।






कहीं पंचायत चुनाव तक न खिंच जाए पद का सपना

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होने के बाद ही जिला कार्यकारिणी के पदों को भरा जाएगा। इस गठन के साथ ही जिले में भाजपा का सांगठनिक ढांचा पूरी तरह तैयार हो जाएगा। हालांकि यह भी आशंका जताई जा रही है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक इसी स्थिति को रखा जाए, ताकि सभी कार्यकर्ता पद की लालसा में कड़ी मेहनत चुनाव तक करते रहें। पार्टी के एक धड़े का ही कहना है कि यह कार्यकर्ताओं को जुटाए रखने की एक राजनीति होती है। अगर, पार्टी पद बांट देगी तो पद न पाने वालों में असंतोष होगा और वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भितरघात भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed