फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parents going to visit Khatu shyam ji seven year old boy also started padyatra

खाटूश्याम के दर्शन के लिए ऐसी जिद: सात वर्षीय बालक ने शुरू की पदयात्रा, 10 दिन में सफर होगा पूरा

Sun, 07 May 2023 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 03:15 PM IST
सार

बालक की जिद के आगे नतमस्तक हुए माता-पिता। 50 किमी प्रतिदिन चलकर आठ से दस दिन में पूरी करेंगे यात्रा। एक माह पहले दादाजी के साथ गया था दर्शन करने के लिए।
 

विज्ञापन
Parents going to visit Khatu shyam ji seven year old boy also started padyatra
खाटूश्याम के दर्शन की जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में एक माह पूर्व दादाजी के साथ राजस्थान स्थित बाबा खाटूश्याम के दर्शनों को गए सात वर्षीय बालक को ऐसी लगन लगी कि वह माता-पिता से बाबा के दर्शन के लिए पैदल जाने की जिद पर अड़ गया। मासूम की जिद पर शनिवार को बच्चे को लेकर माता-पिता खाटूश्याम के दर्शनों को रवाना हो गए।
विज्ञापन


पैदल जाने की थी जिद

एटा के थाना अवागढ़ अंतर्गत गांव बौर्राकला निवासी गोलू राघव का सात वर्षीय बेटा शौर्य एक पूर्व माह पूर्व अपने दादा जी सत्येंद्रपाल सिंह के साथ राजस्थान स्थित बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने गया था। वहां से लौटने के बाद वह अक्सर माता-पिता से पैदल बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने जाने की जिद करने लगा। पहले तो परिजन ने उसकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं दिया, किंतु जब वह जिद करते हुए स्कूल जाने से भी मना करने लगा तो परिजन ने उसे समझाया। उसे बताया कि वहां पहुंचे में काफी दिन लगेंगे। फिर भी वह नहीं माना।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेटा सभासद बनेगा या नहीं: निकाय चुनाव के मतदान के बाद हार-जीत का गणित लगा रहा था पिता, सदमे से गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन भी झुके जिद के आगे

जब उसने पढ़ाई भी छोड़ दी तो परिजन उसकी जिद पूरे करने के लिए शनिवार सुबह पांच बजे घर से जरूरी सामानों के साथ निकल पड़े। सुबह नौ बजे टूंडला पहुंचे शौर्य के पिता गोलू और मां पूनम राघव ने बताया कि बेटे की इच्छा पूरी करने व बाबा खाटू श्याम की इच्छा पर वे शौर्य चाचा एनपी ठाकुर के साथ रवाना हुए हैं। वे प्रतिदिन 50 से 60 किमी प्रतिदिन चलकर आठ से 10 दिन में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed