फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panic over the death of two in Chambal due to crocodile attack in four days

चार दिन में मगरमच्छ के हमले से चंबल में दो की मौत से दहशत

Wed, 04 May 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Panic over the death of two in Chambal due to crocodile attack in four days
बाह। चंबल नदी के उसैथ घाट पर पानी भरते समय सोमवार को गांव के छोटेलाल के पुत्र अनिल (12) की मगरमच्छ के हमले में जान चली गई थी। चार दिन पहले ख्याली पुरा गांव निवासी विक्रम सिंह मल्लाह की 14 साल की बेटी मुस्कान को नदी मेें पानी पीते समय मगरमच्छ खींच ले गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नेस्टिंग और हैचिंग के काल में चंबल किनारे मानव गतिविधि को बालू में अपने अंडे नष्ट होने का खतरा समझ मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं। बाह रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि नदी किनारे के गांवों में लोगों को हैचिंग पीरियड के समय नदी क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। ताजा हमले के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पिछले साल इन्हीं दिनों में दगरा घाट पर भोगपुरा निवासी हरभान निषाद का का बेटा अल्केश (8) नदी में पानी पीते समय मगरमच्छ के हमले का शिकार हो गया था। अटेर घाट पर दिन्नपुरा की रानी को ऊंट को पानी पिलाते समय तथा रिठौरा खुर्द के घाट पर गांव के रामबाबू को चंबल से पानी भरते समय मगरमच्छ ने हमलाकर पैर जबडे़ में जकड़ लिए थे। चरवाहों ने दोनों की जान बचाई थी। वनकर्मी बताते हैं कि मघारा घाट पर तो नदी किनारे जाने वालों के पीछे मगरमच्छ दौड़ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed