फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchkosi Parikrama will be held on 6 February

Agra News: 6 फरवरी को लगेगी पंचकोसी परिक्रमा

Mon, 05 Feb 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Panchkosi Parikrama will be held on 6 February
सोरोंजी। तीर्थनगरी में ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रत्येक एकादशी को लगाई जाने वाली शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा पर चर्चा की गई। बताया गया कि 6 फरवरी को सुबह 9 बजे वराह मंदिर से प्रारंभ होगी। इस एकादशी को शटतिला एकादशी भी कहा जाता है। परिक्रमा शुरू होने से पहले श्रद्धालु हरि की पौड़ी में गंगा स्नान कर भगवान वराह मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।परिक्रमा संयोजक शरद पांडेय ने कहा कि माघ मास की यह एकादशी शटतिला एकादशी कहलाती है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 6 फरवरी को उदयातिथि में होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार एकादशी पूरे दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु (भगवान वराह) के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। तिल के दान का इस दिन विशेष विधान है। एकादशी तिथि का व्रत रखने से विशेष कार्यों में सफलता भी मिलती है। इसलिए भक्त श्रद्धापूर्वक एकादशी की तिथि पर लक्ष्मी-नारायण की पूजा करते हैं। पद्म पुराण में वर्णित है कि तिलों के बोने पर उनसे जितनी शाखाएं पैदा होती हैं। उतने हजार वर्षों तक दान करने वाला व्यक्ति स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है। यह व्रत करने से मनुष्य की आध्यात्मिक उन्नति होती है और सभी प्रकार के पापों से मुक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed