फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat was held after keeping the dead body of the woman for 24 hours, no agreement was reached, she was buried in the presence of police

Agra News: 24 घंटे महिला का शव रखकर हुई पंचायत, नहीं हुआ समझौता, पुलिस की मौजूदगी में दफनाया गया

Sun, 01 Jun 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Panchayat was held after keeping the dead body of the woman for 24 hours, no agreement was reached, she was buried in the presence of police
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरवा में 15 दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर झूली रूबीना की मौत हो गई है। शनिवार को सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मायके वालों को सौंपा दिया। रविवार दोपहर तक मायके और ससुराल पक्ष के लोगों की बीच हत्या के आरोप-प्रत्यारोपों पर पंचायत चली। इसमें कोई सुलह नहीं हुई। बाद में पुलिस के दखल पर मायके वालों ने दोपहर बाद शव को सुपुर्द ए खाक किया। बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी खलील अली ने बताया कि उनकी बहन रूबीना की शादी 2009 में दन्नाहार के गांव दरवा निवासी रफ्सर अली से हुई थी। रूबीना के दो बच्चे, रिजवान (10) और जुनैद (7) हैं। 16 मई को रूबीना संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली थी। बहन को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले अपने साथ ले आए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। ससुराल वाले भी संवाद पहुंच गए। इस पर वहां पंचायत होने लगी। मायके पक्ष का कहना था कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक वे शव को नहीं दफनाएंगे। इसकी जानकारी होने पर सीओ करहल अजय सिहं चौहान और इंस्पेक्टर बरनाहल ढकपुरा पहुंचे। वहां उन्होंने मायके पक्ष के लोगों से बात की। समझाया कि तहरीर देकर केस दर्ज कराएं। मगर, शव को पहले दफना दें। इसके बाद मायके वाले सहमत हुए। पुलिस की मौजूदगी में शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed