फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat on rape case in agra

पंचों ने सुनाया 'अजब' फैसला, पंचायत में दुष्कर्म के आरोपी को जूते मारकर छोड़ा

Fri, 09 Nov 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 09 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
panchayat on rape case in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बरहन में पंचायत ने अजब फैसला सुनाया है। यहां महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पंचायत ने जूते मारने की सजा सुनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। हालांकि पुलिस इस तरह की किसी जानकारी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। घटना की जानकारी पर परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। मामला एक ही बिरादरी का होने के कारण बुधवार को घर में ही पंचायत बुलाई गई। 
विज्ञापन


पंचायत में पंचों ने आरोपी को जूते मारने की सजा सुनाई। पंचायत के सामने आरोपी युवक की पत्नी ने ही उसे चप्पलों से पीटा। इसके बाद पंचों ने दुष्कर्म के मामले में समझौता करा दिया। थाने पर शिकायत नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दी धमकी

वहीं पत्नी द्वारा पिटाई से क्षुब्ध युवक ट्रेन से कटने की धमकी देते हुए मकान की छत से कूद कर भाग गया। इस पर पंच वहां से चले गए। बाद में गुरुवार को फिर से हुई पंचायत के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया। 

पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव में चर्चा है कि इससे पहले आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक रिश्तेदार की पुत्री ने भी आरोप लगाए थे। तब भी पंचायत के माध्यम से मामला रफा-दफा कर दिया गया था। 

थाना बरहन के एक गांव में ऐसे ही दुष्कर्म के मामले में पंचायत हुई थी। दुष्कर्म की घटना सोशल मीडिया में वायरल होने पर हुई पंचायत में भी पंचों ने आरोपी को पांच जूते मारने का फैसला सुनाकर मामला निपटा दिया था। 

बाद में महिला आयोग द्वारा घटना संज्ञान में लिए जाने पर पंचों सहित आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पंच और आरोपी सभी लोग जेल गए थे। फिलहाल इस मामले में सीओ नवीन कुमार कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed