फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat By Election Counting For 94 Seats In Firozabad Today

पंचायत उपचुनाव: फिरोजाबाद के चार ब्लॉकों में 94 सदस्यों की किस्मत का फैसला आज

Mon, 14 Jun 2021 12:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Jun 2021 12:36 AM IST
सार

रविवार को चारों ब्लाक का स्टाफ मतगणना कराए जाने की तैयारी करने में जुटा रहा 

विज्ञापन
Panchayat By Election Counting For 94 Seats In Firozabad Today
पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के 94 ग्राम पंचायत सदस्य पद की मतगणना सोमवार को चार ब्लाकों में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना की फिरोजाबाद, शिकोहाबाद,मदनपुर एवं एका ब्लाक में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होने के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


जिले के चार ब्लाकों के 94 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को 44 बूथों पर मतदान हुआ था। मतदान के प्रति ग्रामीणों में कोई खास उत्साह दिखाई नहीं दिया। मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाकों में बने स्ट्रांगरूम में रखी गई।
विज्ञापन


मतों की गणना का काम जिले के चारों ब्लाकों में सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मतों की गणना के लिए मतगणना कार्मिकों को तैनात कर दिया हैं। रविवार को भी ब्लाकों में मतगणना की व्यवस्था किए जाने का क्रम चलता रहा। मतों की गणना के लिए बेरिकेडिंग किए जाने के साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। ताकि मतगणना के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर ब्लाक की बीडीओ रचना गुप्ता ने बताया कि मतगणना की सभी व्यवस्थाएं ब्लाक पर पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। शिकोहाबाद ब्लाक के बीडीओ डा.योगेंद्र कुमार ने कहा कि ब्लाक में मतगणना की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। न्याय पंचायत के हिसाब से मतगणना का काम कराया जाएगा। ताकि समय से परिणाम आ सकें।
ये भी पढ़ें- पंचायत उपचुनाव: आगरा मंडल में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए हुआ मतदान, 14 जून को आएगा परिणाम


ये भी पढ़ें-  प्रधान की कुर्सी पर पहुंचा मनरेगा मजदूर: हाथ जोड़कर मांगे वोट, एटा के मतदाताओं ने तोड़ा धन-बल का मिथक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed