{"_id":"668181d7b340c8e85a012036","slug":"pair-of-snakes-found-in-house-in-agra-wildlife-team-rescued-them-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घरवाले देख रहे थे टीवी, कमरे में नाचता दिखा सांपों का जोड़ा; देखकर खड़े हो गए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घरवाले देख रहे थे टीवी, कमरे में नाचता दिखा सांपों का जोड़ा; देखकर खड़े हो गए रोंगटे
Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 09:40 PM IST
सार
घरवाले टीवी देख रहे थे। इसी समय कमरे में सांपों का जोड़ा नाचता दिखा। देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
UP: घरवाले देख रहे थे टीवी, कमरे में नाचता दिखा सांपो का जोड़ा
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम घरवाले टीवी देख रहे थे। इसी समय सांपों का जोड़ा कमरे में दिखा। बच्चों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। वह चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ की टीम ने इन्हें रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहकरेरा गांव का है। गांव में सक्सेना कॉलोनी निवासी अलीम के घर रविवार की शाम एक साथ दो सांप निकल आए। इससे परिजन घबरा गए। बच्चों ने बताया कि हम लोग टीवी देख रहे थे। तभी एक सांप रेंगते हुए दिखा। इसके बाद दूसरा सांप दिखा।
विज्ञापन
सांपों को पकड़ने पहुंचे वाइल्ड लाइफ से ताज मोहम्मद ने बताया कि पहला वाला पीला सांप वुल्फ स्नेक है, जो सामान्य सर्प होता है। घर में कॉकरोच या छिपकली खाने के लिए आ जाता है। इसके काटने से कुछ नहीं होता है। वहीं दूसरा सांप ब्लैक कोबरा है। जो खतरनाक है। इसके काटने से इंसान मर भी सकता है।
विज्ञापन