फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   painful road accident on Firozabad highway death of two youths family members cried in pain

UP: फिरोजाबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, जिसने बुझा दिए दो घर के चिराग...परिजनों में मची चीत्कार

Fri, 22 Nov 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 09:58 AM IST
सार

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर हुए  तेज रफ्तार बोलेरो कार डिवाइडर से टकराते हुए लोडर से जा भिड़ी। इस हादसे में आगरा के दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। 
 

विज्ञापन
painful road accident on Firozabad highway death of two youths family members cried in pain
विलाप करती घर की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो कार डिवाइडर से टकराते हुए लोडर से जा भिड़ी। हादसे में लोडर सवार चालक व एक अन्य युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक आगरा जीवनी मंडी के रहने वाले थे।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे का है। आगरा से एक लोडर टाइल्स लादकर एटा जा रहा था। लोडर मोहम्मदाबाद मोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार डिवाइडर से टकराते हुए लोडर से भिड़ गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं लोडर चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कुलदीप (46) पुत्र भजन लाल व धर्मेंद्र पुत्र भोपाल सिंह निवासी गरीब नगर थाना जीवनी मंडी, आगरा के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजन को सौंपा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती... तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अकेला कमाने वाला था धर्मेन्द्र 
जीवनी मंडी के गरीब नगर, मस्ता की बगीची के धर्मेंद्र लोडर (टेंपो) चलाकर आजीविका चला रहे थे। मोहल्ले के कुलदीप उनके साथ हेल्पर थे। हादसे में दोनों की मौत की खबर सुनते ही परिवारों में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र घर में अकेले कमाने वाले थे।


 

रो-रोकर घर बाले बेहाल
धर्मेंद्र के पिता गोपाल ने बताया कि धर्मेंद्र अपने साथी कुलदीप के साथ टाइल्स लादकर एटा जाने के लिए तड़के चार बजे निकले थे। टूंडला में मोहम्मदपुर के पास कोहरे में बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। मौत की खबर सुन धर्मेंद्र की पत्नी कमलेश, मां विमला, बेटी पूजा व बेटे मोहित व रोहित बेहाल हो गए।

ये भी पढ़ें -   UP: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, इस बयान में फंसी...कोर्ट ने दिया ये आदेश

कोई कमाने वाला नहीं बचा
परिजन ने बताया कि धर्मेंद्र ही कमाने वाले थे। बेटी पूजा के लिए रिश्ता देख रहे थे। बेटे ग्यारहवीं में पढ़ रहे हैं। अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा। वहीं कुलदीप अपने माता-पिता का सहारा थे। मजूदरी करते थे। कई बार हेल्पर बनकर धर्मेंद्र के साथ चले जाते थे। उनके घर में भी कोहराम मचा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed