{"_id":"64d5263983bcf7b6f2093b17","slug":"pac-soldier-pacifying-people-fighting-on-ghat-of-yamuna-caught-him-and-beat-with-iron-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर हमला: यमुना के घाट पर झगड़ रहे लोगों को शांत करा रहा था सिपाही, उसे ही पकड़कर सरिया से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी पर हमला: यमुना के घाट पर झगड़ रहे लोगों को शांत करा रहा था सिपाही, उसे ही पकड़कर सरिया से पीटा
Fri, 11 Aug 2023 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:05 AM IST
सार
यमुना के घाट पर झगड़ रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे पीएसी के सिपाही पर सरिया से हमला बोल दिया गया। इस हमले में सिपाही घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बटेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बाह बटेश्वर में शिव मंदिर शृंखला के घाट पर बृहस्पतिवार की शाम श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में झगड़ा हो गया। बीचबचाव कराने पर पीएसी के सिपाही गंभीर सिंह पर उन्होंने डंडे और सरियों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। एक हमलावर मौके से पकड़ा गया है।
यमुना के बढ़े जलस्तर के मद्देनजर बटेश्वर के घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट तैनात है। बृहस्पतिवार की शाम घाट पर जवारे विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने 20-25 अन्य लोगों को बुला लिया था। ये लोग डंडे, सरिया लेकर आए और श्रद्धालुओं से झगड़ने लगे।
विज्ञापन
यमुना के बढ़े जलस्तर के मद्देनजर बटेश्वर के घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट तैनात है। बृहस्पतिवार की शाम घाट पर जवारे विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का स्थानीय युवकों से विवाद हो गया था। युवकों ने 20-25 अन्य लोगों को बुला लिया था। ये लोग डंडे, सरिया लेकर आए और श्रद्धालुओं से झगड़ने लगे।
विज्ञापन
घाट पर मौजूद पीएसी के सिपाही गंभीर सिंह ने बीच बचाव किया तो स्थानीय युवकों ने डंडों और सरियों से सिपाही पर ही हमला कर दिया। जिससे सिपाही का सिर फूट गया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बाह सत्यपाल नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
बचाई थी 3 श्रद्धालुओं की जान
31 जुलाई को बटेश्वर के घाट पर स्नान करते समय सैफई के सिमरई गांव के डूब रहे तीन दोस्तों दीपक, ब्रह्मदत्त, लालू की जान फ्लड यूनिट के जवान गंभीर सिंह, नितिन कुमार, वीरपाल ने बचाई थी। जिस पर गंभीर सिंह समेत तीनों जवानों को डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया था।ये भी पढ़ें - दामाद की हरकत देख भड़का ससुर: भूल गया वो बेटी का पति है, किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती