फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Oxygen Filling From Sikandra And Tedi Bagia Easely

सुविधा: सुबह आइए, 10 मिनट में ऑक्सीजन भरवाकर ले जाइए, शहर में यहां हैं प्लांट

Thu, 13 May 2021 12:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 May 2021 12:19 PM IST
सार

शहर में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। सिकंदरा में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एडवांस गैस और टेढ़ी बगिया में जलेसर स्थित अग्रवाल गैस प्लांट। दोनों प्लांट पर होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Oxygen Filling From Sikandra And Tedi Bagia Easely
ऑक्सीन सिलिंडर भरवाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑक्सीजन किल्लत से अब राहत है। सिकंदरा हो या टेढ़ी बगिया सुबह दस बजे से पहले आइए। दस मिनट में ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाकर ले जाइए। कीमत भी सिर्फ 500 रुपये है। 11 बजे के बाद जाने पर सिलिंडर की रीफलिंग में एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शहर में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। सिकंदरा में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एडवांस गैस और टेढ़ी बगिया में जलेसर स्थित अग्रवाल गैस प्लांट। दोनों प्लांट पर होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। इनके लिए अलग काउंटर बना है। जहां चिकित्सक का पर्चा, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज कराने पर टोकन मिलता है।
विज्ञापन


एक बार में 30 सिलिंडर भरे जाते हैं। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक प्लांट पर 30 से 50 लोग पहुंचते हैं। जिन्हें खाली सिलिंडर के बदले भरा सिलिंडर मिलने में 10 से 15 मिनट समय लग रहा है। 11 बजे के बाद पहुंचने पर यहां अस्पताल, वेंडर्स की गाड़ियां खड़ी हो जाती है। ऐसे में 11 बजे के बाद सिलिंडर मिलने में एक से दो घंटे तक लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी सहित 500 रुपये कीमत
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सुबह दोनों प्लांट खाली रहते हैं। होम आइसोलेशन के मरीजों के लिए जल्द रीफिलिंग हो जाती है। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने के कारण समय लगता है। जीएसटी सहित खाली सिलिंडर के बदले भरा सिलिंडर 500 रुपये में मिल रहा है।

14 घंटे में 414 को मिली ऑक्सीजन
सिकंदरा और टेढ़ी बगिया प्लांट से बृहस्पतिवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 14 घंटे में 414 लोगों को ऑक्सीजन मिली है। एडवांस गैस प्लांट से 186 और टेढ़ी बगिया से 228 सिलिंडर भरे गए हैं। दोनों प्लांट पर व्यक्तिगत, वेंडर्स और अस्पतालों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।

आकस्मिक स्थिति के लिए बफर स्टॉक
जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों प्लांट से व्यक्तिगत सिलिंडर आपूर्ति की सुविधा प्रशासन ने उपलब्ध कराई है। आकस्मिक स्थिति के लिए सेंट पीटर्स कॉलेज में बने बफर स्टॉक पर भी एक काउंटर खोला जा सकता है। उन्होंने कहा ऑक्सीजन आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है।

हाथरस, एटा, मैनपुरी भी आपूर्ति
आगरा ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर हो रहा है। ऐसे में आगरा के अलावा हाथरस, एटा और मैनपुरी में भी सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। डीएम ने बताया कि तीनों जिलों की मदद के लिए ऑक्सीजन दी जा रही है।

कोरोना संक्रमण: कम प्रतिरोधक क्षमता वाले आ रहे ब्लैक फंगस की चपेट में, मानें चिकित्सक की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed