फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Overloaded vehicles neither banned nor challaned at over speed on highway in agra

Toll Plaza: ओवरलोड वाहनों पर न रोक लगी, न तेज गति पर चालान, टोल बूथ नहीं दे रहे कार्रवाई की सूचना

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित महुवन टोल को छोड़कर बाकी टोल ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना नहीं दे रहे हैं। ऐसे टोल बूथों को नोटिस जारी होंगे। 

विज्ञापन
Overloaded vehicles neither banned nor challaned at over speed on highway in agra
टोल प्लाजा - फोटो : ANI

विस्तार

सड़क सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद हाईवे पर वाहन ओवरलोड व ओवरस्पीड दौड़ रहे हैं। न इन पर रोक लगी और न ही चालान या जुर्माना वूसला जा रहा है। इस लापरवाही पर आगरा के मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरटीओ को प्रत्येक टोल से कार्रवाई की सूचना लेने और प्रवर्तन में सख्ती के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आगरा के आसपास छह से अधिक टोल बूथ हैं। जहां से रोज 1.50 लाख से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह के अनुसार आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित महुवन टोल को छोड़कर बाकी टोल ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना नहीं दे रहे। इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

सैंया टोल पर सबसे ज्यादा लापरवाही 

प्रत्येक 15 दिन पर इन्हें चालान व जुर्माना सूचना देनी है। सबसे ज्यादा लापरवाही सैंया टोल पर है। तीन महीने से कोई सूचना नहीं दी गई। ओवरलोड व ओवरस्पीड वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। आगरा-जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी स्थित कौरई टोल, अलीगढ़ हाईवे पर बरौस टोल, टूंडला टोल को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की भी बनेगी रिपोर्ट

हाईवे की तरह यमुना और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों की रिपोर्ट बनेगी। साथ ही दोनों एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस व आरटीओ विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। एफआईआर से डाटा इकठ्ठा कर परिवहन विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।

 टोल के खिलाफ होगी कार्रवाई

मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि हाईवे पर ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों की जो टोल सूचनाएं नहीं दे रहे उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। आरटीओ ने नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन में रिपोर्ट नहीं आने पर एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed