फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Overhead tank not constructed, villagers are worried

Agra News: ओवरहैड टैंक का नहीं हुआ निर्माण, ग्रामीण हैं परेशान

Sun, 24 Nov 2024 05:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank not constructed, villagers are worried
सरावल (कासगंज)। सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव दहेली खुर्द में अमृत पेयजल योजना के तहत गांव में शुद्ध पेयजल के लिए आपूर्ति की योजना लागू की गई, लेकिन दो वर्ष बाद भी यह योजना अभी तक पूरी नहीं हो सकी है वहीं ओवर हैड टैंक का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो वर्ष पहले पेयजल के लिए पाइपलाइन डाली गई। पानी की टंकियां लगाई गईं, लेकिन अभी तक ओवरहैड टैंक नहीं बना है जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च के बाद सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा। ग्रामीण अनिल सोलंकी का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद अभी तक योजना अधूरी पड़ी है। जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। वहीं ग्रामीण चंदन सोलंकी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति शुरू हो तो लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके। दहेलीखुद के आशाराम शाक्य, राजन सोलंकी, धीरज शर्मा आदि ने पेयजल की व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed