फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outrage over derogatory comments on Akhilesh Yadav and his late mother

Agra News: अखिलेश यादव और दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

Tue, 01 Apr 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Outrage over derogatory comments on Akhilesh Yadav and his late mother
एसपी कार्यालय पर ज्ञापन लेकर पहुंचे सपा नेता। स्रोतः सपा
मैनपुरी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार के लोगों के अलावा यादव समाज पर की जा रही अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा नेताओं का मंगलवार को गुस्सा भड़क उठा। सपाइयों ने टिप्पणी करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग के संबंध में एसपी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के नेतृत्व में पूर्व विधायक सदर राजकुमार यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, कलेक्ट्रेट के पूर्व बार अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता एएच हाशमी आदि नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी गणेश प्रसाद साहा से मुलाकात की। ज्ञापन देते हुए कहा कि कुछ लोग मैनपुरी और प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए 31 मार्च को एक वीडियो वायरल किया गया। इसके अलावा यादव समाज पर भी टिप्पणी की गई है। कुछ गुंडा किस्म के लोग अराजक तत्वों के साथ मिलकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर केस दर्ज किया जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के साथ सपा नेताओं द्वारा वायरल वीडियो की एक क्लिप की पेन ड्राइव में एसपी को सौंपी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई का सपा नेताओं को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed