फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outpost in-charge twisted line spot on indecency with Pradhan

प्रधान से अभद्रता पर चौकी प्रभारी मुढ़ी लाइन हाजिर

Wed, 08 Sep 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge twisted line spot on indecency with Pradhan
खंदौली। गांव धौरऊ में प्रधान पुष्पेेंद्र पाल बघेल के साथ अभद्रता के मामले में चौकी प्रभारी मुड़ी राहुल कटियार को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है। वह जांच में दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन

गांव धौरऊ के प्रधान पुष्पेंद्र पाल बघेल पक्ष के लोगों का रिश्तेदार महावीर सिंह पक्ष से शनिवार रात को विवाद हुआ था। इस विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इनमें प्रशिक्षु दरोगा प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे। इस दौरान चार लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई थी। हालांकि बाद में थाने में पंचायत के बाद सभी को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

प्रधान पुष्पेंद्र पाल का आरोप था कि थाने लाकर उनके साथ मुड़ी चौकी प्रभारी राहुल कटियार ने अभद्रता की। इस पर प्रधानों ने बैठक की थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई थी। इसके बाद चौकी प्रभारी की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना खंदौली के प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी जांच में दोषी पाए गए थे। इस पर रिपोर्ट दी गई थी। मंगलवार को एसएसपी ने चौकी प्रभारी राहुल कटियार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि चौकी प्रभारी राहुल कटियार को लाइन हाजिर किया गया है।

दरोगा के साथ अभद्रता की चर्चा
चर्चा है कि गांव धौरऊ में शनिवार की रात विवाद की सूचना पर पहुंचे प्रदीप कुमार और सिपाहियों के साथ अभद्रता की गई थी। हालांकि एक जनप्रतिनिधि के दखल के कारण पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा। दरोगा का मेडिकल भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed