फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Outcry due to strike of electrical workers, people yearn for water from 300 villages

Agra News: विद्युत कर्मियों की हड़ताल से हाहाकार, 300 से गांवों पानी को तरसे लोग

Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Outcry due to strike of electrical workers, people yearn for water from 300 villages
कासगंज। जिले में विद्युत कर्मियों की हड़ताल से हाहाकार मच गया है। 300 से अधिक गांवों के लोग पानी को तरस गए। लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं। कलेक्ट्रेट डीएम फीडर की बिजली शुक्रवार रात गुल रही। इसी तरह नदरई, सहावर, गंजडुंडवारा फीडर भी ठप रहने से आपूर्ति बाधित रही। यहां तक कि मोबाइलचार्ज करने को भी लोग तरस गए है। विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस भी तैनात की गई। पबसरा में आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

नगर के समीपवर्ती नदरई फीडर की आपूर्ति एक दिन पहले से ही ठप थी। इस फीडर से सौ से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। यह आपूर्ति न शुक्रवार को सही हो सकी और न शनिवार को। इस फीडर से जुड़े गांव के लोग काफी परेशान रहे। लोगों में विद्युत संकट का समाधान न होने से आक्रोश भी देखा गया। ग्रामीण बेचेलाल ने बताया कि दो दिन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शुक्रवार की देर सायं 7 बजे कलेक्ट्रेट डीएम फीडर में कमी आ गई। जिससे इस फीडर की बिजली गुल रही। रात में अधीक्षण अभियंता आपूर्ति सुचारू कराने की कवायद में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह 8 बजे डीएम फीडर की बिजली सही हो सकी। इसे अलावा ढोलना फीडर और नवाबगंज फीडर, नमैनी फीडर के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने से 70-80 गांव प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति न मिलने से लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी की और मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुई। गंजडुंडवारा कस्बा और 130 गांव की आपूर्ति हुई प्रभावित
विज्ञापन


गंजडुंडवारा। विद्युतकर्मियों की हड़ताल के दूसरे दिन एटा रोड के विद्युत उपकेंद्र में खराबी आने से पांच फीडर की आपूर्ति ठप रही। जिससे 130 गांव और आधा गंजडुंडवारा कस्बा प्रभावित रहा। बिजलीघर पर आपूर्ति ठप होने के बाद विकासखंड अधिकारी मनीष कुमार सिंह, अबर अभियंता लोक निर्माण मोहम्मद परवेज बिजलीघर पर मौजूद रहे, लेकिन फॉल्ट सही नहीं हुए। बिजलीघर पर ताला लटका नजर आया। लोगों को काफी दिक्कतें हुई। पानी के लिए लोग परेशान नजर आए। ग्रामीण इलाकों में आटा चक्की भी संचालित नहीं हो सकी। गांव महमूदपुर छितैरा, जदई, मयूनी, समसपुर बगवास, बरौना, नवाबगंज, नगरिया तरसी, कादरगंज, इंदा मिहोला, सिकंदरपुर, लालूपुर लखापुर, लभेड, सलावत नगर, नगला दामर, बहोरा, नरदोली, असदगढ़ किला सहित तमाम गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सायं से ठप रही आपूर्ति
सहावर। कस्बे के फीडर में शुक्रवार सायं 7 बजे खराबी आ गई। जिसके कारण शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे से बिजली का संकट कस्बे में बना हुआ है। तेज हवाओं के कारण हाईटेंशन लाइन में कई जगह फॉल्ट हुए, लेकिन इन्हें सही नहीं किया जा सका। कस्बे में पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग विद्युत उपकेंद्र पर बार बार जानकारी लेना चाह रहे थे, लेकिन लोगों को जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस तरह की दिक्कतें प्रभावित इलाके में बनी रहीं।


- पांच विद्युत फीडरों में कमी आई है। दो फीडर चालू कर दिए गए। कमी दूर करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। जिससे लोगों को दिक्कतें न हों। एससी रावत, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed