फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Out-of-control truck crashes into shop; major accident averted.

Agra News: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

Tue, 01 Sep 2026 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control truck crashes into shop; major accident averted.
Accident on the Gwalior Highway at night... A truck loaded with seasonal produce crashed into a
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सोमवार रात अचानक सामने आए दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

हादसा रात 10:30 बजे करीब हुआ। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से चालक रामसिंह रावत अपने मुनीम जाैनी और राजकुमार के साथ मौसमी से भरा ट्रक लेकर दिल्ली जा रहे थे। सैंया क्षेत्र में आगरा की ओर से आ रहा एक अन्य ट्रक अचानक जौनई की तरफ मुड़ने लगा। सामने आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में रामसिंह का ट्रक सड़क किनारे बनी चंद्रपाल सिंह की बीज की दुकान में जा घुसा। दुर्घटना के बाद सामने वाले ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग निकला। दुकान बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, जिससे स्थानीय लोगों और परिजन ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed