फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   operators ran away after closing the school After Seeing BSA in Agra

UP: आगरा में बीएसए को देख स्कूल बंद कर भागे संचालक, वजह थी कुछ ऐसी; छह  को दिया गया नोटिस

Fri, 04 Aug 2023 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खेरागढ़ ब्लाॅक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मान्यता के संचालित स्कूल मिले। बीएसए को देख कई संचालक तो स्कूल बंद कर भाग निकले। 
 

विज्ञापन
operators ran away after closing the school After Seeing BSA in Agra
बीएसए कार्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में न खेल के मैदान न चहारदीवारी। बस चार कमरे खड़े किए और शुरू हो गया स्कूल। खेरागढ़ ब्लाक के निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बगैर मान्यता के 6 स्कूल संचालित होते मिले। एक स्कूल संचालक ने समय से पहले छुट्टी कर दी तो दूसरा स्कूल से नौ-दो-ग्यारह हो गया। खेरागढ़ ब्लाॅक में एक स्कूल तो घर के अंदर आंगन में संचालित होता मिला। शिक्षक पेड़ के नीचे कक्षा ले रहे थे। बीएसए ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के करीब बीएसए जितेंद्र गौंड, खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी के साथ खेरागढ़ ब्लॉक पहुंचे। एक जगह उन्हें यूनिफॉर्म में कुछ बच्चे घर लौटते मिले। बीएसए ने बच्चों से स्कूल का नाम पूछा तो उन्होंने इशारे में बता दिया। स्कूल पहुंचने पर पता चला कि बगैर चहारदीवारी के चार कमरों में विद्यालय संचालित था। बिल्डिंग पर न तो स्कूल का नाम था न मान्यता संबंधित अन्य जानकारियां अंकित थीं। स्टाफ भी नहीं था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य विद्यालय में कक्षा के आंगन में एक व्यक्ति 20-25 बच्चों को पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ा रहा था। मान्यता संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। एक अन्य विद्यालय में मान्यता तो कक्षा 6 से 8 तक की ली गई थी मगर यहां कक्षा एक से पांच तक संचालित हो रहे थे। बीएसए के निरीक्षण की सूचना पाकर पहली से पांचवीं तक की छुट्टी कर दी गई थी। एक अन्य विद्यालय में भी संचालक छापे की सूचना पर स्कूल की छुट्टी कर दी। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
 
विज्ञापन

बगैर मान्यता के संचालित मिले ये स्कूल

- श्री प्रकाश बंसल जूनियर हाईस्कूल, खेरागढ़

- जगदंबा विद्या मंदिर सौन, खेरागढ़
- आरबी पब्लिक स्कूल सौन, खेरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed