{"_id":"6a888fb8c1daeb0ec00af220","slug":"operator-electrocuted-while-working-at-chiller-plant-dies-agra-news-c-163-1-eta1014-155334-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चिलर प्लांट में काम करते समय ऑपरेटर को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चिलर प्लांट में काम करते समय ऑपरेटर को लगा करंट, मौत
Fri, 21 Aug 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
मृतक ऑपरेटर सुधीर का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। थाना नयागांव क्षेत्र के उभई असदनगर स्थित मां वैष्णो आइस एंड चिलर प्लांट में बृहस्पतिवार की आधी रात काम करते समय ऑपरेटर को विद्युत करंट लग गया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ऑपरेटर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव मिहुता निवासी सुधीर (38) उभई असद नगर स्थित मां वैष्णो आइस एंड चिलर प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह प्लांट में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक विद्युत करंट लग गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट मालिक अजीत प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और चालक की मदद से सुधीर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर गए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद प्लांट मालिक ने मृतक के परिजन और थाना नयागांव पुलिस को सूचना दी। सुधीर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह छह बेटियों और एक बेटे का पिता था। बच्चों में प्रांशी, सनी, काजल, दुर्गा, लवली, अंशी और काव्या शामिल हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बारिश के मौसम में हुए हादसे के बाद प्लांट की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।