{"_id":"671d29c170e61b7ba30fbd60","slug":"open-refined-worth-rs-12-lakh-brought-to-spend-on-diwali-seized-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-126228-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिवाली पर खपाने के लिए लाया गया 12 लाख का खुला रिफाइंड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिवाली पर खपाने के लिए लाया गया 12 लाख का खुला रिफाइंड जब्त
Sat, 26 Oct 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर में आगरा रोड बाईपास पर एक दुकान से तेल का नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : शहर में आगरा रोड बाईपास पर एक दुकान से तेल का नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम।
मैनपुरी। दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी सक्रियता के चलते दिवाली पर खपाने के लिए लाया गया 12 लाख रुपये कीमत का रिफाइंड सोयाबीन तेल सीज कर दिया गया। बाईपास रोड स्थित एक गोदाम में खड़े एक टैंकर में छिपाकर इसे रखा गया था। विभाग ने पूरा स्टॉक सीज करने के साथ ही एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
त्योहार से पहले मिलावट का बाजार सजने लगता है। इस बार भी दिवाली पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। एक सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सेनी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने टीम के साथ आगरा रोड बाईपास स्थित एक गोदाम में छापेमारी की। यहां एक गोदाम से 1169740 रुपये कीमत का 90 क्विंटल खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल टीम ने पकड़ा। जांच करने पर पता चला बिना लाइसेंस के ही खुले तेल का कारोबार किया जा रहा था, जो अवैध है।
ये तेल दिवाली पर खपाने के लिए लाया गया था। पूरा रिफाइंड तेल एक टैंकर में भरा हुआ था। टीम ने तेल को सीज करने के साथ ही नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, जयदीप मौर्य, इंद्रजीत सिंह व सनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
खुला रिफाइंड तेल बेचना है प्रतिबंधित
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि बिना लाइसेंस के ही रिफाइंड सोयाबीन तेल खुला लाकर विक्रय किया जा रहा था। गोपनीय सूचना पर ये कार्रवाई की गई थी। ये भी बताया कि नियमानुसार खुला रिफाइंड तेल बेचना भी प्रतिबंधित है। इसे केवल निर्माण इकाई द्वारा ही खुला भंडारित किया जा सकता है। विक्रेता द्वारा कोई लाइसेंस भी नहीं लिया गया था।
यहां से भी लिए गए नमूने
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में अन्य स्थानों पर भी छापा मारकर नमूने लिए। अंडनी स्थित जसवंत की छेना रसगुल्ला निर्माण इकाई से रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना टीम ने लिया। वहीं करहल के सुनूपुर स्थित गुड्डू लाल की खोया भट्टी से खोया का नमूना,हरिओम से मिश्रित दूध का नमूना लिया। गांव कंचनपुर में विकास यादव से मिश्रित दूध, घिरोर चौराहा करहल स्थित मिठाई दुकानदार ओम प्रकाश से रंगीन बर्फी का नमूना लिया। शहर में मोहल्ला गाड़ीवान स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार के नाम से स्थित बूंदी निर्माण इकाई से रंगीन इमरती का नमूना लिया। इमरती में रंग की मात्रा कम करने के सख्त निर्देश दिए।
सूचना पर आगरा रोड बाईपास स्थित एक गोदाम में छापा मारा गया। यहां से 90 क्विंटल खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल बरामद किया गया है। तेल को सीज करते हुए नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। बिना लाइसेंस के कारोबार किया जा रहा था, जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. श्वेता सैनी, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय