फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Open pole in mock drill, 8 ventilators defective, injection and medicines too short

Agra News: मॉक ड्रिल में खुली पोल, 8 वेंटीलेटर खराब, इंजेक्शन एवं दवाओं का भी टोटा

Wed, 12 Apr 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Open pole in mock drill, 8 ventilators defective, injection and medicines too short
कासगंज। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल एवं सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की मॉकड्रिल में विभागीय तैयारियों की पोल खुल गई। जिला अस्पताल में 8 वेंटीलेटर खराब एवं खाली निकले। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों पर दवाओं की कमी सामने आई। गंजडुंडवारा का ऑक्सीजन प्लांट खराब मिला। जेडी सहित स्वास्थ्य सहित कई अधिकारियों ने मॉकड्रिल में तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर जेडी वीके सिंह की देखरेख में मॉकड्रिल हुई। इस अस्पताल के दोनों आक्सीजन प्लांट सही पाए गए। अस्पताल पर उपलब्ध 24 वेंटीलेटर में से 16 ही काम कर रहे हैं। 8 वेंटीलेटर खराब हैं। अस्पताल पर 111 बड़े एवंं 59 छोटे सिलिंडर हैं। जिसमें से आधे ही भरे निकले। अस्पताल पर कोरोना के टाक्लिसिजुमैब व एम्फोटो रिसिन इंजेक्शन का पूरी तरह से अभाव मिला। पल्स आक्सीमीटर मात्र 12 मिले। इसी तरह सोरोंजी स्वास्थ्य केंद्र पर एसीएमओ डा. मनोज कुमार के नेतृत्व में मॉकड्रिल हुई। जहां आक्सीजन सिलिंडर भरे मिले। जबकि रेमडेसिवर गोली एवं टाक्लिसिजुमैब व एम्फोटो रिसिन इंजेक्शन की उपलब्धता नहीं मिली। सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर डा. अंजुश के नेतृत्व में मॉकड्रिल हुई। अस्पताल पर आक्सीजन सिलेंडर भरे मिले। रेमडेसिवर गोली एवं टाक्लिसिजुमैब व एम्फोटो रिसिन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं मिला। गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र का ऑक्सीजन प्लांट खराब मिला। सिलेंडर भरे हुए मिले। रेमडेसिवर गोली एवं टाक्लिसिजुमैब व एम्फोटो रिसिन इंजेक्शन का अभाव मिला। जेडी ने बताया कि टाक्लिसिजुमैब व एम्फोटो रिसिन इंजेक्शन मंडल स्तर पर स्टॉक में मौजूद हैं। इनकी एक्सपायरी डेट काफी कम होती है। आवश्यकता पड़ने पर मंडल से सप्लाई देकर व्यवस्था कर दी जाएगी, मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed