फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only two days left: will the tenure of the heads be extended or will they become administrators?

बचे केवल दो दिन : प्रधानों का बढ़ेगा कार्यकाल या बनेंगे प्रशासक

Sun, 24 May 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Only two days left: will the tenure of the heads be extended or will they become administrators?
आगरा। दो दिन बाद पंचायतों की सरकार के गठन हुए पांच साल पूरे हो जाएंगे। वर्तमान में चुनाव होते नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ेगा या अधिकारी प्रशासक बनाए जाएंगे। किसके हाथों में गांव की सरकार जाएगी, यह स्पष्ट नहीं है। इससे ग्राम पंचायतों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले में 690 ग्राम पंचायतें हैं। 26 मई को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। अगर तय समय पर चुनाव नहीं हुए तो गांव के विकास की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। सभी ग्राम पंचायतों को 267 क्लस्टर में बांटा गया है। जिनमें 15 एडीओ पंचायत और 157 ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी हैं। चुनाव न होने की स्थिति में तीन से चार माह की अवधि के लिए प्रशासक नियुक्त होने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

अभी नहीं आया कोई आदेश
प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। उनका कार्यकाल बढ़ेगा या प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे अभी कोई आदेश नहीं आया है। निदेशालय के आदेश का अनुपालन होगा। - मनीष कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानों का बढ़ाएं कार्यकाल
प्रधान संघ अकोला ब्लाक अध्यक्ष व ग्राम पंचायत सलेमाबाद प्रधान अभिषेक चाहर का कहना है कि सरकार चुनाव समय से कराए। वह अगर नहीं करा रही है तो वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए। अगर गांव की जिम्मेदारी प्रशासकों के रूप में अधिकारियों को दी गई, तो वह विकास कार्य नहीं करा पाएंगे।




अधिकारी को न बनाएं प्रशासक
विप्रावली प्रधान देवानंद परिहार ने कहा कि चुनाव की अब तक घोषणा नहीं हुई है। सरकार अधिकारियों को प्रशासकों की रूप में नियुक्त नहीं करें। प्रधानों को ही प्रशासक बनाए। जिससे गांव का विकास जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed